फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cow worship took place at the birthplace of Lord Krishna on the occasion of Gopashtami.

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर गोपाष्टमी पर्व पर हुआ गोपूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Cow worship took place at the birthplace of Lord Krishna on the occasion of Gopashtami.
श्री कृष्ण जन्मस्थान में गोमाता का पूजन करते गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी।
मथुरा। गोपाष्टमी पर्व के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में ठाकुर श्रीकेशवदेवजी का दर्शन गोप स्वरूप में हुआ। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण के प्रथम गोचारण के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिर परिसर ने जैसे गोचारण-अभ्यारण्य का सजीव स्वरूप धारण कर लिया।
विज्ञापन




गोपाष्टमी पर सुबह से ही हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर दर्शन का लाभ लेते रहे। परिसर को वृक्षावलियों, ग्वालबालों और गोवंश की झांकी से इस प्रकार सजाया गया कि द्वापर युग का अलौकिक दृश्य साकार प्रतीत हो रहा था। दोपहर 12 बजे से श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान की गोशाला में वैदिक रीति से गौपूजन शुरू हुआ। गोशाला को गोबर से लीपा गया। गायों को स्नान कराने के बाद उनके सींगों पर सुगंधित तेल और मेहंदी से शृंगार किया गया। गोमाता का पूजन संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन

पूजन उपरांत गोवंश को गुड़-चना का भोग अर्पित किया गया और गोसेवकों को वस्त्र प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी ब्रजभूमि के लिए गो-महोत्सव का दिन है। क्योंकि इसी दिन भगवान कृष्ण ने प्रथम बार गोचारण किया था। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्रजवासी को एक गाय की सेवा का संकल्प लेना चाहिए और सरकार को गोवंश हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी, पूजाचार्य, गोपालक और अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed