{"_id":"5ee26afb8ebc3e433b7354fc","slug":"covid-19-maridge-corona-mathura-mathura-news-agr4457399146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 की शर्तों के साथ शादी के बंधन में बंधे लोकेश और सिमरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 की शर्तों के साथ शादी के बंधन में बंधे लोकेश और सिमरन
विज्ञापन
मॉस्क पहने वर-वधु एक दूसरे को जयमाला पहनाते हुए।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ठीक शादी के दिन लॉकडाउन घोषित होने पर अटूट बंधन में बंधने से वंचित रहे लोकेश और सिमरन आखिरकार बृहस्पतिवार को एक-दूसरे के हो गए। अनलॉक-1 में शादी के दौरान दोनों ने कोविड-19 की शर्तों का पालन करते हुए मास्क लगाकर ही सात फेरे लिए। साथ ही एक-दूसरे के गले में जयमाला भी डाली।
अलीगढ़ की रहने वाली सिमरन की शादी मथुरा निवासी सीए लोकेश अग्रवाल के साथ 25 मार्च की तय हुई थी। सब कुछ निर्धारित व्यवस्था के तहत हो रहा था कि 24 की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी। शादी का कार्यक्रम लोकेश के पिता श्रीकृष्ण अग्रवाल और सिमरन के पिता प्रमोद अग्रवाल ने स्थगति कर दिया।
करीब ढाई माह गुजरने के बाद स्थितियों में सुधार न होने पर दोनों परिवारों ने आखिरकार शादी कराने का फैसला किया। 30 लोगों की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को लोकेश और सिमरन की शादी हो गई। इस शादी में अधिकांश लोगों के मुंह पर मास्क लगे थे। दूल्हा और दुल्हन ने भी शादी के फेरे से लेकर जयमाला सहित अधिकांश रीति रिवाज में कोविड-19 के नियमों का पालन किया।