फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   covid 19, labortry, trail, mathura, veterinary,

कोविड-19 लैब में ट्रायल सफल, लखनऊ को भेजी रिपोर्ट

Wed, 27 May 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
covid 19, labortry, trail, mathura, veterinary,
मथुरा। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बुधवार को वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में स्थापित की गई कोविड-19 लैब ने ट्रायल पूरा कर लिया। जालमा से आए नमूनों की जांच करते हुए रिपोर्ट का भी मिलान किया तो सब कुछ ओके रहा। इसकी जानकारी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने किंग जॉन मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ को भी दे दी है। बृृहस्पतिवार को ऑनलाइन निरीक्षण के बाद वेटरनेरी यूनिवर्सिटी की कोविड-19 लैब को लिस्टेड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ माह से वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में कोविड-19 लैब की स्थापना की प्रक्रिया चल रही थी। इसमें ट्रायल पर जांच के लिए कोरोना वायरस के 10 नमूने जालमा आगरा से भेजे गए। बुधवार को डॉ. रश्मि सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने इनकी जांच की। ट्रायल के तौर पर हुई जांच का मिलान जालमा संस्थान की रिपोर्ट से किया गया। सब कुछ ओके होने के बाद वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने इसकी जानकारी प्रदेश स्तर पर लैब समन्वयक का दायित्व निभाए किंग जॉन मेडिकल कॉलेज को दी गई।
विज्ञापन

डीन वेटरनेरी साइंस डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि किंग जॉन मेडिकल कॉलेज की टीम बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे मथुरा लैब का ऑनलाइन निरीक्षण करेगी। साथ ही इसके रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन हो चुका है। लिस्टेड होते ही कोरोना वायरस के नमूने लैब को मिलने लगेंगे और जांच प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed