फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Courts to Close from June 1 Due to Summer Vacation

Mathura News: ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते एक जून से बंद हो जाएंगे न्यायालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Courts to Close from June 1 Due to Summer Vacation
मथुरा। जनपद न्यायालय सहित सभी सहायक अदालतों में ग्रीष्मकालीन अवकाश एक जून से प्रारंभ होगा। अवकाश अवधि के दौरान नियमित न्यायिक कार्य बंद रहेंगे जबकि आवश्यक एवं अति महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई के लिए अवकाशकालीन अदालतें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

कचहरी में अवकाश लागू होने के साथ ही अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की दैनिक भागदौड़ में भी कमी आएगी। हालांकि जमानत, स्थगन आदेश, पारिवारिक विवाद, आपातकालीन प्रकरणों सहित अन्य जरूरी मामलों की सुनवाई निर्धारित अवकाशकालीन न्यायालयों में जारी रहेगी।
विज्ञापन

डीजीसी क्राइम शिवराम सिंह का कहना है कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच ग्रीष्मकालीन अवकाश से कुछ राहत मिलेगी। वहीं वादकारियों को सलाह दी गई है कि वे अपने मामलों की अगली तारीख और संबंधित न्यायालय की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी परिसर में अवकाश के दौरान सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई देगी। कई अधिवक्ता इस अवधि में पारिवारिक कार्यक्रमों और अन्य लंबित कार्यों को समय देंगे, जबकि कुछ अधिवक्ता महत्वपूर्ण मामलों की पैरवी के लिए अवकाशकालीन अदालतों में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed