फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Court will hear on April 25 on the application of Gurubhai of Ramvriksha

रामवृक्ष के गुरुभाई के प्रार्थनापत्र पर अदालत 25 अप्रैल को करेगी सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Court will hear on April 25 on the application of Gurubhai of Ramvriksha
मथुरा। बाबा जयगुरुदेव जी के शिष्य रामवृक्ष यादव के गुरुभाई राजनारायण शुक्ला द्वारा सीजेएम राकेश सिंह की अदालत दिए गए प्रार्थनापत्र पर सोमवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए २५ अप्रैल की तारीख तय की है। प्रार्थनापत्र के वादी राजनारायण शुक्ला अदालत नहीं आ सके।
विज्ञापन

बस्ती निवासी राजनारायण शुक्ला द्वारा दो जून २०१६ की वारदात का हवाला देते हुए बताया है कि दो जून २०१६ को पुलिस मेरे सामने पुलिस लाइन ग्राउंड से हत्या के उद्देश्य से नेताजी (रामवृक्ष यादव) को पकड़ कर ले गई थी। जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। उन्होंने अदालत से बंधक बनाने वालों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच की प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि वारदात के समय रामवृक्ष यादव के साथ हरनाथ, अमित गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अचानक पुलिस ने हमला कर दिया, जिसमें बहुत सारे लोग मारे गए। हम किसी प्रकार से पुलिस लाइन के हैलीपैड पर पहुंच गए। जहां पर कुछ पुलिस वाले आए और वह रामवृक्ष यादव को बोलेरो में जबरन डालकर हत्या के उद्देश्य से अपहरण करके ले गए। आशंका है कि नेताजी को पुलिस ने बंधक बनाकर रखा है। राजनारायण ने अदालत से प्रार्थना की है कि रामवृक्ष यादव का अपहरण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जाए तथा पता किया जाए कि इस समय रामवृक्ष यादव कहां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि अदालत ने अभी तक राजनारायण के प्रार्थनापत्र पर सुनवाई नहीं की है। ११ अप्रैल को अदालत में शोकावकाश होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए २५ अप्रैल की तारीख तय की है।

मृत्यु प्रमाणपत्र के बिना अटक गई रामवृक्ष की धनराशि
दरअसल, रामवृक्ष यादव के परिजन को उनकी मौत के रहस्य के खुलासे से ज्यादा वर्तमान मेें मृत्यु प्रमाणपत्र की आवश्यकता है। जिससे रामवृक्ष यादव का बैंक खातों का पैसा परिजन को मिल सके। यह पैसा बिना मृत्यु प्रमाणपत्र के नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते परिजन ने स्थानीय अदालत के अलावा हाईकोर्ट की शरण भी ली है। अधिवक्ता ने बताया कि रामवृक्ष की धनराशि के लिए बैंक में वारिसान की आवश्यकता है और वारिसान प्रमाण बिना मृत्यु प्रमाणपत्र के नहीं मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed