{"_id":"5ec51f518ebc3e9030600c6a","slug":"court-open-judiciary-mathura-mathura-news-agr4426064169","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 को खुलेंगी कोर्ट होगी अर्जेंट सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 को खुलेंगी कोर्ट होगी अर्जेंट सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। 22 मई से सभी न्यायालय खुलेंगे और अर्जेंट वर्क ही किया जाएगा। इसके लिए बार द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अधिवक्ताओं सहित पैरोकारों की भी कचहरी पहुंचने पर थर्मल स्कीनिंग की जाएगी।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद जनपद के सभी न्यायालय 22 मई से खुलेंगे। सभी न्यायालय खुलने के बाद भी न्यायालयों में अर्जेंट वर्क ही किया जा सकेगा। सुनवाई के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भी सुनवाई होगी। इसके लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम सहित न्यायालयों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह चौहान ने बताया कि उनके पास न्यायालय से 22 मई से कोर्ट खुलने संबंधी सूचना आई है। वह बार के पदाधिकारियों के साथ मिलकर इस संबंध में योजना तैयार करेंगे ताकि न्यायालय पहुंचने वाला हर व्यक्ति कोरोना से सुरक्षित रह सके। कोर्ट सुबह 6.30 से दोपहर 1.30 बजे तक खुलेंगे।