{"_id":"5fef34978ebc3e08bf658b9f","slug":"court-mathura-news-agr4744742123","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में पकड़ा पीएफआई सदस्यों का साथी, 15 को होगा मथुरा कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल में पकड़ा पीएफआई सदस्यों का साथी, 15 को होगा मथुरा कोर्ट में पेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दंगे भड़काने के आरोप मेें जेल मेें बंद अभियुक्तों का केरल की अरनाकुलम जेल में बंद साथी 15 जनवरी को अदालत में पेश होगा। उसे प्रवर्तन निदेशालय ने केरल से पकड़ा था। मथुरा की एडीजे प्रथम की अदालत ने इस संबंध में शुक्रवार को बी वारंट जारी किया है तथा उक्त अभियुक्त को 15 जनवरी को अदालत में हाजिर होने को कहा है।
हाथरस दुष्कर्म कांड के दौरान पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) व सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) के चार सदस्यों को मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर देश में दंगे भड़काने के लिए विदेशों से पैसा लेने संबंधी आरोप था। इस संबंध मेें प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भी मथुरा जेल आकर पूछताछ की थी। इस पूछताछ के बाद टीम ने केरल के ही रहने वाले रब शरीफ को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया। उस पर पीएफआई सदस्यों के लिए विदेशों से पैसा लेने का आरोप था।
वह वर्तमान में केरल की अरनाकुलम जेल में बंद है। इस केस की जांच कर रही एसटीएफ के जांच अधिकारी राकेश पालीवाल ने शुक्रवार को एडीजे प्रथम अनिल कुमार पांडे की अदालत में बी वारंट के लिए आवेदन किया। डीजीसी शिवराम तरकर ने बताया किे अदालत ने अभियुक्त को 15 जनवरी को अदालत में तलब किया है।