फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Couple consumed poisonous substance in Mathura their condition remains critical

UP: पत्नी के मोबाइल में देखा आशिक के साथ वीडियो, खा लिया जहरीला पदार्थ...पत्नी ने भी खाया; दोनों की हालत नाजुक

Tue, 27 Feb 2024 08:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Feb 2024 08:16 PM IST
सार

पत्नी के मोबाइल में ऐसा वीडियो देखा जिसे युवक बर्दाश्त न कर सका। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला ने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
Couple consumed poisonous substance in Mathura their condition remains critical
मथुरा में दंपती ने जहरीला पदार्थ खा लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसी शीशी से पत्नी ने भी उसका सेवन कर लिया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि पत्नी का किसी दूसरे युवक से अफेयर था। पति ने उसके मोबाइल में फोटो और वीडियो देख लिया था। इसे वह बर्दाश्त न कर सका।   

विज्ञापन


घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुंड मार्ग स्थित गौड़ीय मठ के पास की है। यहां ओंकार अपनी मां, पत्नी सुनयना, बहन लक्ष्मी और पूजा के साथ रहता है। वह टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। दंपती में कई साल से क्लेश चल रहा है। मंगलवार को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। 

विज्ञापन

पहले पति फिर पत्नी ने खा लिया जहरीला पदार्थ

झगड़े में ओंकार ने विषाक्त का सेवन कर लिया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। इसी समय पत्नी सुनयना ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे भी आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। मां ने बताया कि बहू का दूसरे युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। ओंकार ने उसके मोबाइल में कुछ फोटो एवं रिकॉर्डिंग भी देख ली है। इसी के चलते ओंकार ने जहर का सेवन किया है। इसके बाद उसकी पत्नी ने भी विषाक्त खा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है

जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि अभी मामले तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed