फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Councilor's Husband Approaches HC to Evade Police Action

Mathura News: पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण में पार्षद पति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Councilor's Husband Approaches HC to Evade Police Action
मथुरा। कोतवाली पुलिस ने पार्षद पति तिलकवीर चौधरी की रेंज रोवर कार बरामद कर ली है, जबकि पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए पार्षद पति इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण लेने पहुंचा है। वहीं अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन

बीते दिनों बीएसए रोड स्थित सियाराम वाटिका में राजस्थान के डीग जिले से आई बरात में क्षेत्रीय पार्षद पति तिलकवीर चौधरी का विवाद हो गया। शादी समारोह में लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला किया था। गोली लगने से महिला बबीता घायल हो गई थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने पार्षद पति समेत दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर ही है, लेकिन पुलिस ने पार्षद पति की लग्जरी कार रेंज रोवर रविवार को बरामद कर ली है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed