फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Council schools to sport a new look

Mathura News: बदले-बदले नजर आएंगे परिषदीय विद्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Council schools to sport a new look
मथुरा। परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद 16 जून से कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। इस बार स्कूल पहुंचने वाले बच्चों को विद्यालय बदला-बदला नजर आएगा। दीवारों पर रंगाई-पुताई मिलेगी तो शौचालय स्वच्छ और साफ-सुथरे मिलेंगे। पानी और अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त मिलेंगी, जो बच्चों को विद्यालय नियमित आने के लिए आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल देने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने गाइडलाइंस जारी की हैं। उन्होंने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल खुलने से पहले परिसर में पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की सफाई व दीवारों की रंगाई-पुताई कराना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

बीएसए ने साफ किया है कि किसी भी जर्जर या असुरक्षित भवन में कक्षाएं नहीं चलेंगी। ऐसे भवनों को चिह्नित कर उन पर लाल रंग से डेंजर/खतरा लिखा जाए और उसकी रिपोर्ट फोटो सहित कार्यालय को भिजवाएं। स्कूलों की मुख्य दीवारों पर बीएसए, बीईओ सहित पुलिस (112), एम्बुलेंस (108) जैसे आपातकालीन नंबर स्थायी रूप से लिखवाए जाएं। लापरवाही मिलने पर प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएमश्री स्कूलों में बनेगा हर्बल गार्डन

प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) विद्यालयों में बजट के पारदर्शी उपयोग और स्मार्ट क्लास व आईसीटी उपकरणों को चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन स्कूलों में तुलसी, एलोवेरा और गिलोय जैसे पौधों से युक्त हर्बल मेडिकल गार्डन विकसित करना होगा।



एक्सपायरी दवाओं पर नपेंगे
स्कूलों में 14 अनिवार्य पंजिकाओं का रखरखाव और डिजिटल माध्यमों पर उनका अपग्रेडेशन करना होगा। फर्स्ट एड किट में एक्सपायरी दवा मिलने या मच्छरों से बचाव (डेंगू, मलेरिया) के लिए कीटनाशक छिड़काव न होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed