{"_id":"609ebdc38ebc3ea6fc3fb193","slug":"corona-virus-corona-help-desk-corona-complaint-mathura-news-agr4919170120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हंटिंग लाइन पर शिकायत कर सकेंगे कोविड पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हंटिंग लाइन पर शिकायत कर सकेंगे कोविड पीड़ित
विज्ञापन
मथुरा। कोविड पीड़ितों को कोविड कमांड सेंटर से फोन न उठने की शिकायत नहीं मिलेगी। किसी भी कोविड पीड़ित का फोन कमांड के व्यस्त नंबर पर आता है तो वह इस फोन को दूसरे किसी भी फोन पर ट्रांसफर कर देगा। ऐसे आठ टेलीफोन नंबर कमांड सेंटर में रखे गए हैं। जिससे एक ही समय में किए गए अन्य नंबरों को दूसरे टेलीफोन नंबरों पर ट्रांसफर किया जा सकेगा। आठ हंटिंग लाइनों के साथ कमांड सेंटर पर अब कुल दस टेलीफोन लाइनें हो गई हैं।
दरअसल, कोविड से संबंधित लगभग सभी कॉल अर्जेंट होती हैं। यदि कोविड कमांड सेंटर का फोन नहीं उठता है तो मरीज उच्चाधिकारियों को शिकायत करता है। मरीज की इस समस्या दूर करने के लिए सेंटर पर व्यवस्था की गई है। 24 घंटे की ड्यूटी में कमांड सेंटर के इन टेलीफोन नंबरों पर आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में कर्मचारियों को तैनात किया गया है। यह कर्मचारी टेलीफोन नंबरों पर आने वाली शिकायतों की जानकारी कमांड सेंटर पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारी को देंगे।
शिकायत के साथ वह अपने कम्प्यूटर में संबंधित व्यक्ति की शिकायत विभाग के किस अधिकारी को शिकायत निस्तारण की जिम्मेदारी दी गई है, इसको भी दर्ज करेंगे। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। सुबह उनके द्वारा प्रतिदिन सभी हॉस्पिटल संचालकों, विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ जूम बैठक की जा रही है। बैठक में पिछले 24 घंटे में मिली सभी शिकायतों की समीक्षा भी होती है।
विज्ञापन
- कोविड पीड़ितों की शिकायत सुनने के लिए आठ हंटिंग लाइनों को तैयार किया गया है। इन लाइनों पर किसी लाइन के व्यस्त होने पर मरीजों की कॉल को अटेंड किया जा सकेगा। - डॉ. आलोक कुमार, डिप्टी सीएमओ।
इन टेलीफोन नंबरों पर करें शिकायत
- 0565-2974255
- 0565- 2974266
- 0565- 2974267
- 0565- 2974268
- 0565- 2974269
- 0565- 2974270
- 0565- 2974271
- 0565- 2470254
- 0565- 2470009
- 0565- 2974278