फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona, test, veterinary, univercity, mathura

अब रविवार से कोरोना वारयस की जांच शुरू कर देगी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी

Fri, 29 May 2020 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
corona, test, veterinary, univercity, mathura
मथुरा। अब वेटरनेरी यूनिवर्सिटी कोविड-19 लैब रविवार से संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच करना शुरू कर देगी। यहां जांच के लिए सबसे पहले 50 नमूने भेजे जाएंगे। यह नमूने किस जनपद से मिलेंगे यह मुख्यमंत्री कार्यालय तय करेगा। शुक्रवार को किंग जॉज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन निरीक्षण के बाद यह फैसला किया गया।
विज्ञापन

कछुआ गति से आगे बढ़ रही वेटरनेरी यूनिवर्सिटी की कोविड-19 लैब ने अब अपने मुकाम पर पहुंच गई है। शुक्रवार को किंग जॉज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ ने मथुरा लैब का दोपहर दो बजे ऑनलाइन निरीक्षण किया। लैब के एंट्री प्वाइंट से लेकर जांच कक्ष तक को देखा। नमूने रखने, उनकी जांच संबंधी मशीन, चिकित्सकों द्वारा पहने जाने वाली किट आदि सभी बिंदुओं से जुड़े कक्ष भी देखे। सभी पहलुओं पर संतुष्ट होने के बाद रविवार से 50 नमूने भेजने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

हालांकि ऑनलाइन निरीक्षण से पहले वेटरनेरी यूनिवर्सिटी कोविड लैब ने कोरोना वायरस के जालमा से मिले नमूनों की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान बिजली की समस्या दिन भर परेशान करती रही। गत दिवस आई आंधी के चलते प्रभावित विद्युत आपूर्ति से वायरस की जांच में दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभावना है कि कोविड-19 लैब रविवार को अपना पहला परिणाम देगी। किंग जॉज मेडिकल यूनिवर्सिटी की विजिट के बाद 50 नमूने भेजने का निर्णय लिया गया है। अभी यह नहीं बताया गया कि ये नमूने किस जनपद से भेजे जाएंगे। यह मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से तय होगा।
- डॉ. एसके गर्ग, डीन कालेज ऑफ वेटरनेरी साइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed