फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corona, positive, new case, mathura

सात बंदी और सात विधवा माताओं समेत 46 और कोरोना संक्रमिल मिले, संख्या हुई 1746

Sat, 22 Aug 2020 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Corona, positive, new case, mathura
मथुरा। जनपद में शुक्रवार को 46 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों में छह बंदी जिला कारागार के और एक अस्थाई जेल का, वृंदावन के चेतन्य विहार स्थित एक महिला आश्रय सदन की सात विधवा माताएं, इस्कॉन मंदिर का 20 वर्षीय श्रद्धालु युवक और एक पुलिसकर्मी शामिल हैं। अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1751 हो गया है, लेकिन इनमें से 5 पॉजिटिव केस अन्य जनपदों के होने के कारण उन्हें स्थानांतरित कर दिया है। इसलिए जनपद में अब 1746 पॉजिटिव केस हैं।
विज्ञापन

नए पॉजिटिव केस में बलदेव रोड मथुरा से 20 वर्षीय युवती, मोती कुंज मार्केट से 23 वर्षीय युवती, राधा निवास से 49 वर्षीय व्यक्ति, इस्कॉन मंदिर से 20 वर्षीय युवक, कृष्णा नगर से 30 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय व्यक्ति, 33 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ओल्ड बस स्टैंड बलदेव से 12 वर्षीय बालिका, 4 वर्षीय बालिका, 27 वर्षीय महिला, राधा पुरम से 56 वर्षीय व्यक्ति, मुस्तफाबाद से 25 वर्षीय युवती, यूपी 112 डायल से 59 वर्षीय पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

मोतीकुंज रेलवे कॉलोनी से 43 वर्षीय महिला, नौहझील से 40 वर्षीय व्यक्ति, लक्ष्मी नगर से 30 वर्षीय व्यक्ति, छाता से 38 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा से 33 वर्षीय व्यक्ति, मांट से 26 वर्षीय व्यक्ति, 29 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं कृष्णा नगर से 67 वर्षीय व्यक्ति, फरीदाबाद निवासी 52 वर्षीय महिला, निधिवन मथुरा से 32 वर्षीय व्यक्ति, जयसिंह पुरा से 73 वर्षीय व्यक्ति, गांधीनगर से 10 वर्षीय बालिका, मथुरा से 40 वर्षीय व्यक्ति, नयति हॉस्पिटल में भर्ती 64 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय व्यक्ति, अवेरनी बलदेव से 70 वर्षीय व्यक्ति, गुरु नानक नगर से 61 वर्षीय महिला, मथुरा से 41 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव और धौली प्याऊ से 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल का अहाता सील, 500 बंदी क्वारंटीन
मथुरा। एक बंदी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद जेल में एक अहाता सील कर दिया है। इसमें मौजूद 500 बंदियों को क्वारंटीन कर दिया है। शुक्रवार को निगम कर्मचारियों ने जेल को सैनिटाइज किया और जेल के अधिकारी व कर्मचारियों के सैंपल लिए। सील किए गए अहाते में चार बैरक हैं। इनमें 17, 17 ए, 17 बी और 14 नंबर बैरक शामिल हैं। इन बैरकों में करीब 500 बंदी हैं। जेल अधिकारियों ने इन सभी को बैरक में ही क्वारंटीन कर दिया है। इनको जांच होने तक बाहर आने की अनुमति नहीं है। उधर, जेल में निगम ने सैनिटाइजेशन किया तथा स्वास्थ्य विभाग ने जेल अधिकारियों सहित अन्य स्टाफ के कोविड-19 के सैंपल भी लिए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शेलेंद्र मैत्रेय ने बताया कि जेल को सैनिटाइज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed