फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corona, positive, mathura, new case

कोरोना के 37 नए केस मिले

Thu, 11 Jun 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Corona, positive, mathura, new case
नगर निगम के प्रशासनिक कार्यालय के बाहर स्कैनिंग करती महिला कर्मचारी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जिले में बृहस्पतिवार को 37 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। सात लोगों की रिपोर्ट सुबह और 30 लोगों की रिपोर्ट शाम को आई है। संक्रमित लोगों में नगर निगम मथुरा में तैनात बाबू और छाता कोतवाली के दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 150 हो गई है।
विज्ञापन

छाता के सरायशाही क्षेत्र निवासी एक ही परिवार के 5 सदस्यों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। छाता के आदमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति प्रतिदिन छाता से हरियाणा के पलवल से आता जाता था। छाता के फालैन गांव का 43 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

यह व्यक्ति मथुरा-वृंदावन नगर निगम का कर्मचारी है। छाता कोतवाली प्रभारी के दो हमराह की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। छाता नगर पंचायत का 27 वर्षीय कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित निकला है। नौहझील के बाजना में 20 वर्षीय युवक की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदगांव का 13 वर्षीय बच्चा एक पखवाड़े से टायफाइड से बीमार था। चार दिन पूर्व कोरोना जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बच्चे को आईसोलेशन में शिफ्ट किया है। बच्चा 15 दिन पूर्व छाता स्थित ननिहाल से आया है।
फरह ब्लाक के गांव झुड़ावई में 29 वर्षीय ग्रामीण की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से गांव में हड़कंप है। युवक हैदराबाद में नौकरी करता था और पिछले दिनों ही लौटा है। बरसाना के गांव राकोली में 28 वर्षीय कार चालक पॉजिटिव निकला है। युवक दिल्ली में टैक्सी चालक था।
मथुरा शहर के मानस नगर निवासी 24 वर्षीय युवक पांच दिन पूर्व दिल्ली से लौटा था। जांच कराने के बाद आज कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। मोतीकुंज निवासी 75 बीमार व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली से लौटे बरौठ निवासी 28 वर्षीय युवक के साथ बलदेव के 42 वर्षीय प्रवासी की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
राया के नगला टोंडर निवासी 28 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। चौमुहां के चार प्रवासी लोगों की भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हरियाणा से लौटी मांट निवासी 60 वर्षीय महिला की भी कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य टीम ने कोरोना पॉजिटिव लोगों का आईसोलेट कर परिवारों को क्वारंटीन किया है।

देर शाम आई रिपोर्ट में राया निवासी तीन लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। मांट निवासी एक महिला और एक प्रवासी संक्रमित मिले हैं। एक युवक बाजना में संक्रमित मिला है। मथुरा शहर में एक महिला समेत दो लोग संक्रमित मिले हैं। जमुनापार क्षेत्र में दो व्यक्ति और नंदगांव में एक युवक संक्रमित मिले हैं। फरह में दो प्रवासियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed