{"_id":"5f08acda8ebc3e63b956e6b1","slug":"corona-positive-case-mathura-one-death-mathura-news-agr44992047","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित वृद्घ की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित वृद्घ की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगाई गई कोरोना संक्रमितों की सूची
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में कोरोना लगातार खतरनाक होता जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की मृत्यु हो गई, जबकि 18 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। नए केस में चार अस्थाई जेल में निरुद्ध बंदी हैं। शहर के मंडी रामदास की गली रामपाल निवासी 79 वर्षीय वृद्ध की सांसें थम गईं। वृद्ध को पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद केडी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को उनकी मृत्यु हो गई। जनपद में मृतकों की संख्या 26 हो गई है।
सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि शाम को आई रिपोर्ट में से आठ मरीज स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सूची में शामिल किए हैं, जबकि 10 मरीजोें की निजी लैब से रिपोर्ट आई हैं, जिन्हें अभी शामिल नहीं किया है। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या 784 हो गई है। इधर, शहर के शांति नगर निवासी 27 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। गोवर्धन के अड़ींग निवासी 35 और 32 वर्ष के युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्थाई जेल में निरुद्ध चार बंदी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नौहझील के गांव लोही निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हुआ है। शहर के आनंदधाम में 42 वर्षीय व्यक्ति और 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जमुनापार लोहवन निवासी 57 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। व्यक्ति जिला अस्पताल की स्वास्थ्यकर्मी महिला का पति बताया जा रहा है इसके साथ 65 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव आई है। दीप नगर निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं फरह के ओल के प्राइमरी स्कूल का 31 वर्षीय टीचर भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। राधिकाधाम निवासी 48 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। वहीं सरस्वतीकुंड स्थित नगर पंचवटी के रहने वाले 74 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। वहीं राधापुरम एस्टेट निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति और महिला भी कोरोना की चपेट में आने से संक्रमित मिला है।