{"_id":"5ee76e118ebc3e42c13f929d","slug":"corona-positive-case-in-mathura-mathura-news-agr4461989166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! लॉक डाउन के 73 दिन में 97 केस, अनलॉक के 15 दिन में 90 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! लॉक डाउन के 73 दिन में 97 केस, अनलॉक के 15 दिन में 90 केस
विज्ञापन
होलीगेट अंदर बाजार में भीड़।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। लॉकडाउन के 73 दिनों में जनपद में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या 97 थी, जबकि अनलॉक में मिली छूट ने इस आंकड़े को महज 15 दिन में 170 तक पहुंचा दिया है। पिछले पंद्रह दिनों में 90 केस मिले। इसमें भी पिछले 9 दिन का आंकड़ा और भी भयावह है। इस दौरान 70 नए मामले सामने आए हैं। इसके बावजूद सोमवार को बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क नजर नहीं आए।
देश और दुनिया में संक्रमण को फैलते देख 25 मार्च को लॉकडाउन के साथ तमाम बंदिशें लागू कर दीं गईं। सड़कों पर सन्नाटा छाया और लोग अपने घरों में रहकर इस महामारी से बचने की कोशिश करते नजर आए। इस सावधानी बतौर लॉकडाउन के करीब ढाई माह के दौरान जनपद में सिर्फ 97 मामले सामने आए, लेकिन 1 जून से अनलॉक के साथ मिली छूट ने कोविड-19 की बंदिशों को तार-तार कर दिया। लोग बाजारों में उमड़ पड़े। सोशल डिस्टेंसिंग को भूल गए।
मास्क लगाने की अपील भी बेकार रही। नतीजा यह रहा कि जनपद में कोरोना ने एक बार फिर तेजी के साथ अपना शिकंजा कस लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अनलॉक के 15 दिनों के दौरान 90 केस सामने आए हैं। यह संख्या लॉकडाउन के 73 दिनों पर भारी पड़ रही है। इसमें अब पिछले एक सप्ताह में तो कोरोना संक्रमितों का बढ़ता आंकड़ा हर किसी को डराने लगा है। पिछले 9 दिन में सर्वाधिक 70 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इस दौरान दो महिलाओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इसके बावजूद सोमवार को बाजार की भीड़ द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ने की स्थिति ने एक बार फिर प्रशासनिक अमले को दंग कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस भीड़ का आकलन करते नजर आए। शहर के सबसे प्रमुख बाजार होलीगेट, छत्ता बाजार, आर्य समाज रोड, चौक बाजार, कोतवाली रोड, आगरा रोड, कृष्णा नगर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। यही स्थिति समझदार लोगों को डरा रही थी।
एक ही दिन में निकले थे 37 केस
पिछले 9 दिन में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ा है। 6 जून को 1 केस मिला, 7 जून 5 केस, 8 को फिर 1 केस मिला। इसके बाद रफ्तार बढ़ी और 9 जून को दो केस मिले। 10 और 11 जून को 4-4 केस सामने आए। 11 जून को कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक 37 मरीज सामने आए। इसके बाद 12 और 13 जून को 3, 13 जून को 9 और 14 जून को 8 केस मिले।
बार-बार हाथ धोएं, अगर कोई खांसे या छींके तो उससे उचित दूरी बनाए रखना चाहिए। अपनी आंखें, नाक या मुंह को न छुएं। खांसने या छींकने पर अपनी नाक और मुंह को कोहनी या टिश्यू पेपर से ढक लें। अगर आपको बुखार, खांसी है, और सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर के पास जाएं।
डॉ. पीयूष चतुर्वेदी
मेडिकल ऑफीसर, संयुक्त जिला अस्पताल