{"_id":"66f34e7bf21770692c0d6af9","slug":"contract-workers-protested-at-the-electrical-substation-mathura-news-c-29-1-mtr1013-293965-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संविदाकर्मियों ने किया विद्युत सब स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संविदाकर्मियों ने किया विद्युत सब स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
गोवर्धन। विद्युत सब स्टेशन पर क्षेत्र के संविदा कर्मियों ने मांगों को लेकर कामबंद हड़ताल करते हुए धरना दिया। बिजलीघर प्रांगण में प्रदर्शन कर सामूहिक त्यागपत्र देने की बात कही। एक्सईएन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया। इधर सोमवार रात करीब दस बजे बाधित हुई महमदपुर की विद्युत सप्लाई हड़ताल के चलते मंगलवार की शाम करीब तीन बजे ठीक हुई। उसके बाद पांच-पांच मिनट में विद्युत सप्लाई बंद होती रही। इससे पानी सप्लाई बाधित हो गई। रात भर बच्चे और महिलाएं मच्छरों के कारण सो नहीं पाए। आन्यौर बिजली घर पर तैनात कर्मचारी संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए।
उपकेंद्र क्षेत्र में करीब 175 संविदाकर्मी कार्यरत हैं। संविदा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राम कुमार ने बताया कि हमें किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। निजी मोटर साइकिल व मोबाइल प्रयोग करते हैं। परिचय पत्र, श्रम विभाग रजिस्ट्रेशन, ई-पहचान पत्र, बीमा आदि किसी भी प्रकार का कोई कागज नहीं है। फिर भी लक्ष्य के नाम पर उत्पीड़न किया जाता है। दुर्घटना का शिकार होने पर अपने खर्चे पर उपचार कराना पड़ता है। अगर सुविधाएं नहीं दी गईं तो संविदाकर्मी सामूहिक त्यागपत्र देंगे तथा अनिश्चित कालीन प्रदर्शन करेंगे। एक्सईएन आशुतोष तिवारी आश्वासन दिया कि सुविधा मुहैया कराने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। मृतक संविदाकर्मी को आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। डिवीजन अध्यक्ष डिगंबर, चंद्र मोहन, दिनेश, लाखन, धनवीर, राम किशन, प्रेमचंद शर्मा, कमल, बबलू, तीरथ आदि मौजूद रहे।
बिजली चोरों के खिलाफ केस दर्ज
छाता। तहसील क्षेत्र के गांव कोंकेरा में मंगलवार को बिजली चोरों के खिलाफ छापा मार कार्रवाई की गई। एसडीओ नवनीत कुमार ने बताया कि विद्युत मित्र पर दर्ज शिकायत के आधार पर गांव कोंकेरा में अभियान के दौरान नौ बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा कराया गया है। संवाद