फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Contract worker occupies government accommodation in Krishnanagar power house

Mathura News: संविदाकर्मी ने कृष्णानगर बिजलीघर में किया सरकारी आवास पर कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Contract worker occupies government accommodation in Krishnanagar power house
मथुरा। एक ओर जहां सरकारी कर्मचारी आवास के लिए भटक रहे हैं, वहीं कृष्णा नगर बिजलीघर में बने आवास में संविदा कर्मचारी कब्जा करके बैठा है। आवास के लिए भटक रहे एक कर्मचारी ने इसकी शिकायत कैंट बिजलीघर के मुख्य अभियंता से की है।
विज्ञापन



वेस्ट प्रताप नगर निवासी देवेंद्र कुमार ने मुख्य अभियंता एसके जैन को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कृष्णा नगर बिजलीघर में बिजली थाने के ऊपर सरकारी आवास बने हैं। एक सरकारी आवास में संविदा कर्मचारी पिछले कई सालों से कब्जा किए है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि सरकारी आवास की आड़ में रात में बिजलीघर का सरकारी सामान भी गायब हो रहा है। उन्होंने मामले की जांच कराकर सरकारी आवास को खाली कराने और जरूरतमंद कर्मचारी को आवास देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। यदि शिकायत हुई है तो जांच कराकर कमरा खाली कराया जाएगा। सरकारी आवास निगम के कर्मचारियों के लिए है, इस तरह संविदा कर्मी को रहने की इजाजत किसने दी इसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed