फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Construction of Mathura-Bareilly Highway from the end of the month

मथुरा-बरेली हाईवे का निर्माण माह के अंत से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Construction of Mathura-Bareilly Highway from the end of the month
रामकुमार रौतेला
विज्ञापन

मथुरा। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे ५३० बी पर दीपावली के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अब मथुरा जनपद में अंतिम दौर में पहुंच गई है। अब सिर्फ छह गांवों की चयनित जमीन के मुआवजा के लिए अवार्ड घोषित किया जाना है। इसके अंतर्गत करीब २५० करोड़ रुपये किसानों को वितरित होंगे।
मथुरा से बरेली तक बनने जा रहे फोन लेन के नेशनल हाईवे ५३० बी की लंबाई करीब २१६ किलोमीटर है, जो मथुरा जनपद में ३० गांवों से गुजरेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने २६ गांवों में अवार्ड घोषित करते हुए १३५ करोड़ रुपये मुआवजा के रूप में वितरित कर दिया है। इन गांवों के किसानों को कुल २७१ करोड़ रुपये मुआवजा के रूप में दिया जाना है। अब प्रशासन की तैयारी छह और गांवों में भी मुआवजा वितरण कराने की है। इसमें ऊधर, नगला भीमा, दीवाना, सूरज, कोयलाअलीपुर, मल्है गांव शामिल हैं। इन गांवों में भी जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को करीब २५० करोड़ रुपये का वितरण होने का अनुमान है। दीपावली के बाद हाईवे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

राया को मिलेगी जाम से मुक्ति
मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे का निर्माण होने के बाद जनपद के राया कस्बे को जाम से मुक्ति मिलने की संभावना है। राया का जाम आसपास जनपदों के लिए भी नासूर है। खासकर त्योहारों के दौरान यहां फंसने वाले वाहन घंटों के जाम से होकर गुजरने को मजबूर हो जाते हैं। अब नेशनल हाईवे की प्लानिंग में राया पर बाईपास का निर्माण होगा, जिससे बरेली-अलीगढ़ से मथुरा आने वाले वाहनों को राया कस्बा में प्रवेश नहीं करना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबादी के बाहर गुजरेगा नया हाईवे
हाईवे की डीपीआर के मुताबिक जनपद में यह मार्ग आबादी क्षेत्र के बाहर से गुजरेगा। आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे-१९ से गांव बाद पर शुरू होते हुए कोयला अलीपुर, महावन-गोकुल, गौसना होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे राया इंटरचेंज के निकट गांव मल्है से नगला भीमा, गजू तक जाएगा। इसका निर्माण सोनई, मुरसान और हाथरस में भी बाईपास के रूप में ही तैयार होगा। संवाद

-
मथुरा जनपद में हाईवे करीब ३२.९८२ किलोमीटर गुजरेगा। छह गांव का अवार्ड जल्द घोषित किया जाएगा। इसमें करीब २५० करोड़ रुपये मुआवजा के रूप में वितरित होने हैं। अधिग्रहण के साथ ही हाईवे प्राधिकरण जमीन पर कब्जा ले रहा है।
- सौरभ दुबे, प्रभारी भूमि अध्याप्तित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed