{"_id":"6a42b95036c55921460977de","slug":"construction-new-bus-stand-underpass-hassle-mathura-news-c-369-1-mt11018-148672-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नए बस स्टैंड पुल का अंडरपास निर्माण बना राहगीरों के लिए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नए बस स्टैंड पुल का अंडरपास निर्माण बना राहगीरों के लिए मुसीबत
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे द्वारा नए बस स्टैंड पुल पर तीसरी लाइन के लिए अंडरपास की गहराई बढ़ाने का काम राहगीर और वाहन स्वामियों के लिए मुसीबत बन गया है। मात्र 30 सेकंड की दूरी 45 मिनट में पूरी हो रही है। इससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रूट डायवर्जन के कारण लोगों को काफी घूमकर वृंदावन एवं गोवर्धन समेत अन्य स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। रेलवे का यह कार्य सात जुलाई तक पूरा होने की संभावना है। तब तक यह समस्या बनी रहनी तय है।
स्टेट बैंक चौराहे से नए बस अड्डे तक की दूरी सामान्य दिनों में 30 से 45 सेकेंड में तय हो जाती है। रेलवे के निर्माण के चलते इन दिनों यह 30 से 45 मिनट में पार हो रही है। रेलवे ने इस महत्वपूर्ण कार्य सात जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अंडरपास में पहले एक ओर और फिर दूसरी ओर मिट्टी हटाकर निर्माण किया जा रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित है। निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए दिन-रात करीब 40 मजदूर जुटे हुए हैं। मौके पर एक पॉकलेन, दो जेसीबी, एक डंपर और दो हाइड्रा मशीनें लगातार काम कर रही हैं। इस परियोजना के तहत अंडरपास की ऊंचाई 3 मीटर से बढ़ाकर 3.7 मीटर की जा रही है। इससे भविष्य में बड़े और भारी वाहन भी आसानी से निकल सकेंगे।
साथ ही बरसात के दौरान अंडरपास में जलभराव की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे और संबंधित विभागों ने नागरिकों से अपील की है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सहयोग बनाए रखें। अंडरपास से दो पहिया वाहनों को गुजारने के लिए दोनों ओर यातायात पुलिस द्वारा दो पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। वाहन न मिलने से बाहर से आ रहे लोगों को इस छोटी सी दूरी को भी पैदल पूरा करने में धूप में खड़े होकर वाहनों के निकलने का इंतजार करना पड़ रहा है।