फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Consensus reached on the reconstruction of the Banke Bihari Temple

Mathura News: बांके बिहारी मंदिर के पुनर्निर्माण पर बनी सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Consensus reached on the reconstruction of the Banke Bihari Temple
गोवर्धन। आन्यौर गांव में प्राचीन बांके बिहारी मंदिर के संरक्षण को लेकर पांच दिन से चल रहा ग्रामीणों का धरना सोमवार को समाप्त हो गया। मथुरा स्थित अवागढ़ हाउस में हुई पंचायत में मंदिर निर्माण और परिसर से लगी भूमि पर पांच बिंदुओं पर सहमति बनी। विधायक मेघश्याम सिंह की मौजूदगी में यह समझौता हुआ।
विज्ञापन


गंगा दशहरा पर पांच ईंटें रखकर मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। पंचायत में तय हुआ कि बांके बिहारी मंदिर का पुनर्निर्माण आगरा निवासी प्रदीप कंसल कराएंगे। शिवजी और हनुमानजी के मंदिरों का निर्माण ग्रामीण आपसी सहयोग और चंदे से करेंगे। मंदिर परिसर और उससे लगी भूमि पर आगरा निवासी व्यापारी बंधुओं का कोई अधिकार नहीं रहेगा। हालांकि, उनके आवागमन पर रोक नहीं होगी। मंदिर के पुजारी की नियुक्ति ग्रामवासियों की सहमति से की जाएगी।
विज्ञापन

माधव ठाकुर के अनुसार, करीब सौ वर्ष पहले विशंभर दास बाबा ने ग्रामीणों के सहयोग से बांके बिहारी मंदिर बनवाया था। यह मंदिर लंबे समय से ग्रामीणों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। आरोप है कि कुछ लोग मंदिर को तोड़कर नया निर्माण करा रहे थे। इसके विरोध में ग्रामीणों ने धार्मिक विरासत के संरक्षण की मांग उठाई और धरना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed