फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congressmen worshiped for the good intellect of CM Yogi

सीएम योगी की सदबुद्धि के लिए कांग्रेसियों ने किया पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Congressmen worshiped for the good intellect of CM Yogi
मथुरा। मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को झाड़ू लगाने लायक बताने वाले बयान से आहत कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री की सदबुद्धि के लिए पूजन किया। अनुसूचित जाति विभाग ने झाडू लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एड के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने महर्षि वाल्मीकि भगवान के मंदिर खटीक मोहल्ला स्थित कालदर्शी महर्षि वाल्मीकि भगवान मंदिर पहुंचकर साफ-सफाई की और पूजा अर्चना कर योगी की बुद्धि-शुद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मीडिया में योगी आदित्य नाथ ने महासचिव प्रियका गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह झाड़ू लगाने के लायक ही है। यह बयान महिला विरोधी, दलित विरोधी और, शर्मनाक है।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि जिसका मन साफ नहीं है, वह देश के दलित वर्ग और महिलाओं का क्या सम्मान करेंगे। वाल्मीकि प्रदेश सचिव विनेश सनवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का बयान देश के दलित वाल्मीकि सफाई कर्मचारी समुदाय का अपमान है। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद शर्मा , लक्ष्मण प्रसाद आनंद, बृजकिशोर गोस्वामी , एड अवधेश चौहान, मोहन सिंह, प्रवीण ठाकुर ,मुकीम कुरैशी, ओमप्रकाश सनवाल, महेश प्रधान वाल्मीकि, मंदिर पुजारी विजेद्र कल्याण वाल्मीकि, राजू सोनकर, प्रमोद वाल्मीकि आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष कमल सागर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मयूर विहार स्थित बाल्मीकि बगीची मथुरा परिसर मे सार्वजनिक रुप से झाडू लेकर सफाई की। विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के राज्यपाल महोदय से सरकार को बर्खास्त करने कि मांग की। इस मौके पर अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश विक्रम बाल्मीकि, मोहन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed