फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congressmen of Mathura protested against BJP by reaching Sitapur

मथुरा के कांग्रेसियों ने सीतापुर पहुंचकर किया भाजपा का विरोध

Wed, 06 Oct 2021 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Congressmen of Mathura protested against BJP by reaching Sitapur
मथुरा। लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल सीतापुर रवाना हो गया। मंगलवार को सीतापुर स्थित पीएसी के गेस्ट हाउस के बाहर सैंकड़ों की संख्या में मथुरा से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर निर्दोष प्रियंका गांधी को शीघ्र रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने बताया कि प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से आंदोलन किसानों के न्याय की गूंज को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिस गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी को रखा गया है, उसे पीएसी के जवानों ने इस तरह से अपने घेरे में ले रखा है जैसे वह किसी बहुत बड़े अपराध में गिरफ्तार हुईं हों। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि आखिर भाजपा क्यों नहीं चाहती कि प्रियंका गांधी मृतकों के परिजनों से मिले। इसके पीछे उनकी मंशा ठीक नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

बिना किसी वारंट के आखिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार क्यों किया। पीड़ित परिवार को संवेदना देने की जगह योगी सरकार विपक्षी नेताओं को टारगेट कर रही है। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को तुरंत रिहा करने की मांग की है। जल्द ही उनकी रिहाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को मजबूर होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी लगातार उपवास पर हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, शहर अध्यक्ष मथुरा पंडित एमएम शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मथुरा आबिद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष मथुरा ठाकुर वीरेंद्र सिंह, जिला सचिव मथुरा रामगोपाल सिंह, जिला सचिव मथुरा पीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed