फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress workers angry over detention of state spokesperson

Mathura News: प्रदेश प्रवक्ता की हिरासत से कांग्रेसी आक्रोशित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Congress workers angry over detention of state spokesperson
मथुरा। पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष । संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद को कुछ घंटे के लिए पुलिस हिरासत में लेने से कांग्रेसी आक्रोशित हैं। कुंवर सिंह ने भाजपा सरकार पर आम आदमी के अधिकारों को दमन करने आरोप लगाया है। वह न्याय के लिए मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

होलीगेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी। जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर का आरोप है कि सरकार के इशारों पर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बलात्कार, मारपीट और सामाजिक बहिष्कार की घटनाएं चरम पर हैं। तंज कसते हुए कहा है कि इन्हीं मुद्दों को कांग्रेसी तूल देते हैं तो उन्हें हिरासत में लिया जाता है या फिर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया जाता है।
विज्ञापन

कुंवर सिंह निषाद ने बताया है कि सोमवार को फेसबुक पर उन्होंने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए अलीगढ़ की एक घटना पोस्ट की थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार सरकारी तंत्र के माध्यम से आम आदमी के अधिकारों का हनन कर रही है। वह न्याय के लिए मानवाधिकार आयोग जाएंगे। मानवेंंद्र पांडव, मनोज गोड, विक्रम वाल्मीकि, महेश चौबे, कासान, निशू यादव, शैलेंद्र चौधरी, मुस्लिम कुरैशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed