फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress raises demand for action against negligent officials in Koh

कोह में लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग उठाई

Wed, 01 Sep 2021 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Congress raises demand for action against negligent officials in Koh
मथुरा। फरह के गांव कोह में संचारी महामारी के फैलने से हो रही मौत के बाद प्रदेश महासचिव अनिल यादव के साथ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ितों से मुलाकात की और गांव में महामारी की रोकथाम के लिए सीएमओ से भी मुलाकात की। कांग्रेसियों ने सवाल उठाया कि सीएम कोह भी जाते तो अच्छा लगता। वह मथुरा आए और बीमारी से पीड़ित लोगों से दूरी बनाए रहे।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ने कहा कि कि बड़ी संख्या में हुई मौतें दुखद हैं। योगी सरकार को लोगों की जान का भी ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता से उनके कार्यालय पहुंचकर इस प्रकरण पर गांव वासियों और पीड़ित मरीजों को जानकारी दी। जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार की लापरवाही से फरह ब्लॉक के गांवों में संचारी रोग डेंगू मलेरिया से मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

मथुरा में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कृष्ण जन्माष्टमी पर आये पर इस दौरान योगी को इस महामारी से मृतक लोगों के परिजनों से और पीड़ित मरीजों से जिम्मेदारी से मिलकर हाल जानते तो मथुरा कि जनता को अच्छा लगता। इस दौरान शहर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, विनेश सनवाल वाल्मीकि, कोह प्रधान ठाकुर हरेद्र सिंह ने कहा कि सरकारी डॉक्टर सिर्फ जांच करने की औपचारिकता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग अपने घरों पर ताला लगाकर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। गांव में डेंगू आदि संचारी महामारी से करीब 400-500 लोग पीड़ित हैं। गांववासियों ने सरकार की लापरवाही से घोर आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान साथ में राहुल अरोड़ा, अभिलाष सक्सेना, कमल सागर, भरत लाल,मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed