फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress officials reached Human Rights Commission after the report was filed

Mathura News: रिपोर्ट दर्ज होने पर मानवाधिकार आयोग पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congress officials reached Human Rights Commission after the report was filed
मथुरा। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष पर हुई रिपोर्ट से आहत कांग्रेसियों ने शनिवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से न्याय की गुहार लगाई है। प्रदेश प्रवक्ता ने पुलिस पर आम नागरिक के अधिकारों को हनन करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दरअसल, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने 27 अप्रैल को फेसबुक पर अलीगढ़ में दलित किशोर पर हुए अत्याचार की वीडियो पोस्ट की थी। इसके अगले दिन 28 अप्रैल को पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। प्रदेश प्रवक्ता को हिरासत में लेने के बाद कांग्रेसियों व सिविल लाइन पुलिस चौकी पर तैनात पुलिकर्मियों से नोकझोंक हो गई थी। 29 अप्रैल को पुलिस ने प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद व जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता ने शनिवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से उक्त मामले की जांच कराने और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दिल्ली जाकर आयोग के अधिकारियों को पत्र सौंपा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश ने बताया कि पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed