फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress members lay siege to the Tehsil office over inflation and student issues

Mathura News: महंगाई व छात्र मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने किया तहसील का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Congress members lay siege to the Tehsil office over inflation and student issues
मांट में प्रदर्शन करते कांग्रेसी  - फोटो : mathura
मांट। महंगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांट तहसील पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील का घेराव किया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता राधे कृष्णा फार्म हाउस के बाहर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में तहसील मुख्यालय पहुंचे। तहसील गेट पर पहले से तैनात पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शन सभा में बदल गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी समस्याओं पर नियंत्रण पाने में विफल रही है। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। साथ ही राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले का उल्लेख करते हुए सरकार से जवाबदेही की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारे लगाए। इस मौके पर विक्रम वाल्मीकि, शिवदत्त चतुर्वेदी, हरिओम उपाध्याय, गंगाशरण दीक्षित, खचेरमल प्रधान, करविंदर सिंह, धर्मवीर सिंह, सुशील कुमार, सतीश चंद्र दुबे, जयगोपाल शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, सतवीर शर्मा, प्रमोद पाठक आदि मौजूद रहे। संचालन मांट ब्लॉक के अध्यक्ष हरदेव सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed