फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress demonstrated against Agneepath

कांग्रेस ने अग्निपथ के विरोध में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated against Agneepath
मथुरा। अग्निपथ योजना का तीखा विरोध करते हुए कांग्रेस ने होलीगेट पर धरना-प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन भी दिया। कांग्रेस ने मांग की मोदी सरकार तुरंत इस योजना को वापस ले, अन्यथा कांग्रेस आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सेना भर्ती में चार साल की अस्थायी भर्ती अग्निपथ योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। महेश पाठक एआईसीसी सदस्य ने बताया कि जगह-जगह जन आंदोलन करके युवाओं ने अपने आक्रोश का इजहार भी किया है। यह अग्निपथ योजना युवा विरोधी है। इस योजना को तत्काल वापस लिया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बिना किसी व्यापक परामर्श के इस गलत अग्निपथ नीति को थोपा गया है। उससे बड़ी संख्या में युवक नाराज हैं। शहर अध्यक्ष मदन मोहन शमा ने बताया कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर जनआंदोलन करेगी। यतेंद्र मुकद्दम, प्रवीण ठाकुर, ठाकुर नरेश पाल सिंह जशावत, राजेंद्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट पूर्व सचिव बार, जिला प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश पचौरी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed