Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Conflict over firecrackers leads to death of daughter, mother seriously injured

UP: बच्चों के पटाखा चलाने पर खूनी संघर्ष...बेटी की माैत, मां गंभीर घायल; परिवार में मचा कोहराम

Thu, 23 Oct 2025 11:49 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 23 Oct 2025 11:49 AM IST
सार

पटाखा चलाने को लेकर विवाद हो गया। खूनी संघर्ष में एक महिला की माैत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 

विज्ञापन
Conflict over firecrackers leads to death of daughter, mother seriously injured
थाना जैत में दर्ज किया गया केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बच्चों के पटाखा चलाने की बात पर बुधवार देररात हुए विवाद में सात लोगों ने पीड़ित के घर पर छत से पथराव कर दिया। इस हमले में एक 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जैत थाना क्षेत्र के गांव जैत निवासी टीकेन्द्र सिंह पुत्र दीपचन्द गौतम ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी मनोहर सहित सात व्यक्तियों ने उनके बच्चों द्वारा पटाखे चलाने पर विवाद किया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से घर की छत से पथराव किया।
विज्ञापन


इस हमले में टीकेन्द्र सिंह की पत्नी सरोज और पुत्री साधना (उम्र करीब 24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिटी हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही पुत्री साधना पत्नी शंकर (निवासी राधावैली थाना हाइवे) की मौत हो गई। वह मायके में आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी सरोज को गंभीर हालत में सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मृतका साधना के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed