फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Complete ongoing development work at the railway station within the stipulated timeframe: GM

समय सीमा में कराएं रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य : जीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Complete ongoing development work at the railway station within the stipulated timeframe: GM
कोसीकलां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते एत्तर मध्य रेल महाप्रबंधक। संवाद
कोसीकलां। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बुधवार को रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास तथा निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, फुटओवर ब्रिज, शौचालयों के आधुनिकीकरण, ड्रेनेज सिस्टम और अन्य बुनियादी ढांचागत निर्माणों काे देखा। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुगम सुविधाएं प्रदान करना है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समय-सीमा की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर पूरे किए जाए। रेलवे अधिकारियों ने महाप्रबंधक को बताया कि स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण कार्य अंतिम चरण में हैं। आश्वासन दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे कर लिए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय कुलदीप मीना, मंडल सुरक्षा आयुक्त पीराज मोहन, विद्युत इंजीनियर पवन कुमार जयंत, धर्मेश कुमार, आरके बघेला, यांत्रिक इंजीनियर राजकुमार वर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीएस चौहान, जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक राजू मीणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed