फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   compaign for polythene free braj

पालीथिन मुक्त हाे ब्रज, जगाएंगे अलख्ा

Mon, 15 Dec 2014 12:25 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूूराे, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 15 Dec 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
compaign for polythene free braj
 उच्च न्यायालय के पालीथिन प्रतिबंध के आदेश को आम जन से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन सोमवार को फिर अलख जगाएगा। भगत सिंह पार्क में बड़ी संख्या में ब्रजवासी, छात्र-छात्राएं पालीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प लेंगे। इसके बाद नगर में रैली निकालकर पालीथिन के दुष्परिणाम, सख्त कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

यमुना कार्य योजना के नोडल अफसर एडीएम वित्त एवं राजस्व धीरेंद्र सचान ने बताया कि रैली में छात्र-छात्राएं यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए पालीथिन का प्रयोग न करने, पालीथिन मुक्त मथुरा का आह्वान करेंगे। रैली में 5-7 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। रैली शहर के अंदरूनी इलाकों से होते हुए भगत सिंह पार्क पर ही समाप्त होगी।
विज्ञापन

इधर रविवार को उद्योग व्यापार मंडल ने ‘स्वच्छ मथुरा-सुंदर मथुरा’ अभियान के तहत पालीथिन हटाओ-पर्यावरण बचाओ रैली निकाली। प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन श्रीवास्तव, विशाल खुराना, विजय बंटा, दिनेश अग्रवाल, राजेश बजाज, राकेश यादव, मनोज अग्रवाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................................
हाइकोर्ट ने लगा रखा है प्रतिबंध
उच्च न्यायालय ने पालीथिन पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके लिए एसएसपी की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित है। बावजूद इसके पालीथिन की बिक्री और उपयोग पर सख्ती से रोक नहीं लगाई गई। अब प्रशासन ने प्रतिबंध से आम आदमी को जोड़ने, जागरूक करने की पहल की है।
........................
मंदिर में प्रयोग होंगे पेपर बैग
मथुरा। यमुना कार्ययोजना के नोडल अफसर धीरेंद्र सचान ने नर्सिंग होम एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कारोबारियों और मंदिर प्रबंधकों की बैठक बुलाई। इसमें शहर में 98 बड़े कूड़ेदान और व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों के आगे कूड़ेदान लगाने के निर्देश दिए गए। पालीथिन की बिक्री, प्रयोग पर कड़े कानूनों का सख्ती से पालन की बात कही। मंदिर प्रबंधकों ने आश्वस्त किया कि प्रसाद, चढ़ावे में पेपर बैग, डिस्पोजल बर्तनों का प्रयोग किया जाएगा।
................
कारोबारियों का न हो उत्पीड़न
मथुरा। संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष एवं आगरा मंडल प्रभारी प्रेम सिंह यादव ने पालीथिन से मुक्ति अभियान का समर्थन किया। साथ ही प्रशासन से कारोबारियों का उत्पीड़न न किए जाने की अपेक्षा की। बैठक में शिवदत्त यादव, धीरज गोयल, मौ. हबीब, बालकिशन, बनवारी सिंह, योगेश कुमार, अशोक कुमार, सत्यप्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


माथुर चतुर्वेद परिषद ने किया स्वागत
मथुरा। माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने अभियान का स्वागत किया है। गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, नवीन नागर, गिरधारी लाल पाठक, बालकृष्ण पाठक, शिवकुमार चतुर्वेदी आदि ने समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed