फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Commissioner inspected the arrangements of Mudiya Mela

कमिश्नर ने किया मुड़िया मेला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Commissioner inspected the arrangements of Mudiya Mela
गोवर्धन। कमिश्नर अमित गुप्ता ने गोवर्धन में मुड़िया मेला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मानसी गंगा पर फव्वारों की संख्या बढ़ाने एवं इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश मेलाधिकारी एडीएम प्रशासन को दिए। इसके उपरांत पौधरोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

मुड़िया मेला में ८ जुलाई से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ना शुरू हो जाएगा। गिरिराज धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा है। परिक्रमा मार्ग को जोड़ने वाले लिंक मार्ग गड्ढों में तब्दील हैं। बरसाना मार्ग में नीमगांव के समीप जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की लापरवाही से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सोमवार को कमिश्नर अमित गुप्ता ने मुड़िया मेला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मानसी गंगा पर फव्वारों की संख्या बढ़ाने एवं सड़क निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश सहायक मेलाधिकारी संदीप वर्मा एवं मेलाधिकारी एडीएम विजय शंकर दुबे को दिए। सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी, ईओ आलोक वर्मा, बीडीओ ब्रजबिहारी त्रिपाठी आदि साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed