फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   comisner, ig, Meeting, mathura

प्राईवेट अस्पताल भी मरीजों का उपचार करें: अनिल

Wed, 27 May 2020 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
comisner, ig, Meeting, mathura
मथुरा। कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते कमिश्नर अनिल कुमार और आईजी ए सतीश गणेश। - फोटो : MATHURA
मथुरा। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 के संबंध में बैठक लेते हुए जनपद में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। अवगत कराया गया कि जनपद में 71 केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसमें से 44 ठीक होकर घर जा चुके हैं। चार लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक जनपद में 3033 सैंपल लिए जा चुके हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट अस्पताल भी कोरोना वायरस को छोड़कर अन्य मरीजों का इलाज करें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मंगलवार को निकले पॉजिटिव व्यक्तियों के संबंध में जानकारी ली। आयुक्त ने सभी के प्राइमरी कॉन्टेक्ट वाले व्यक्तियों की तत्काल सैंपलिंग करने के निर्देश दिए। बताया गया कि जनपद में 600 बेड आइसोलेशन वार्ड के लिए मौजूद हैं। पर्याप्त मात्रा में क्वारंटीन सेंटर भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों को होम क्वारंटीन करते समय उनके घर के बाहर सूचना आवश्यक रूप से लगाएं तथा निगरानी समितियां आवश्यक रूप से ऐसे व्यक्तियों का ध्यान रखें कि 14 दिन तक वह अन्य किसी व्यक्ति से न मिले और बाहर का व्यक्ति भी उनके संपर्क में न आए। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि निगरानी समितियों को और अधिक सक्रिय बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी योजना बने, जिसमें पेड क्वारंटीन सेंटर भी खोले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक हॉटस्पॉट क्षेत्र पर रजिस्टर रखवाया जाए, जिससे अंदर एवं बाहर जाने वाले व्यक्तियों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए। निर्देश दिए कि हॉटस्पॉट क्षेत्र के बाहर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप भी लगाए जाएं, जिससे लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बाद में आयुक्त ने महुअन में बाहर से आए दो लोगों के घर जाकर होम क्वांरटीन किए गए लोगों की स्थिति को देखा। बैठक में एडीजी ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, नोडल अधिकारी विपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संजीव यादव, एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed