फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Colors of spirituality, culture and politics seen in Braj

Mathura News: ब्रज में दिखे अध्यात्म, संस्कृति व राजनीति के रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Colors of spirituality, culture and politics seen in Braj
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मथुरा आगमन के दौरान ब्रज में तीन अलग-अलग अध्यात्म, संस्कृति व राजनीति के रंग बिखरे दिखाई दिए। देवोत्थान एकादशी पर्व के कारण जहां पूरे दिन परिक्रमा लगती रही। वहीं ब्रज के स्थानीय व राजस्थानी कलाकारों ने संस्कृति का संगम प्रस्तुत किया। देर शाम को पीएम-सीएम ने अपने संबोधन में राजनीति को भी साधने का प्रयास किया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को देवोत्थान एकादशी होने के कारण ब्रज में अध्यात्म के रंग बिखरे रहे। सुबह से लेकर देर शाम तक परिक्रमार्थियों द्वारा परिक्रमा लगाने का दौर जारी रहा। बंदिशों के बाद भी परिक्रमार्थियों के माथे पर शिकन नहीं दिखाई दी। वहीं ब्रज के स्थानीय कलाकारों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर लोकगीत व लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


वहीं राजस्थान से आए विभिन्न कलाकारों ने भी ब्रज के कलाकारों के साथ अपनी प्रस्तुतियों से संस्कृति का संगम दिखाकर शहर वासियों का मन मोहा। देर शाम को ब्रज रज उत्सव में शिरकत करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में जहां धर्म को प्रमुखता दी लेकिन अपने वक्तव्यों से राजनीति को भी साधने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed