फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cold wave increased the cold temperature dropped by three degrees in two days

Weather News: शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, दो दिन में तीन डिग्री लुढ़का पारा; आने वाले दिनों में सताएगी सर्दी

Sat, 14 Dec 2024 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 12:46 PM IST
सार

सर्दी का सितम अब सहने के लिए तैयार हो जाएं। बीते दो दिनों में पारा तीन डिग्री लुढ़का है। मौसम विभाग के अनुसार अब सर्दी अपने तेवर दिखाना शुरू करेगी। 
 

विज्ञापन
Cold wave increased the cold temperature dropped by three degrees in two days
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में शीतलहर से दो दिन में ही पारा तीन डिग्री नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में ठंड और बढ़ेगी। शुक्रवार को न्यूनतम पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया। ठंड से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को जहां दिन में लोगों को गर्मी लगी, लेकिन शुक्रवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ठंडी हवाएं चलने से पारा तीन अंक नीचे लुढ़क गया है। न्यूनतम पारा 7 और अधिकतम 22 डिग्री दर्ज किया है।
विज्ञापन


रात में तो लोगों को गलन वाली सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार के बाद अधिकतम तापमान में तेज गिरावट आ सकती है, जिससे अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान में गिरावट का यह दौर अभी जारी रहेगा और अगले कुछ दिनों में ठंड और सर्दी में बढ़ने की संभावना है। फिलहाल अचानक किसी तीव्र परिवर्तन के लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसहारा लोगों को प्रशासन ने बांटेगा कंबल
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बदलते मौसम के साथ प्रशासन ने कमर कस ली है। गरीब व बेसहारा लोगों को ठंड से बचाव के लिए प्रशासन ने 5376 कंबल खरीदे हैं। जिले की प्रत्येक तहसील में कंबल वितरण किए जाएंगे। यहां पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी और प्रतिनिधि असहाय लोगों को चिन्हित कर कंबल बांटेंगे। प्रत्येक कंबल की कीमत 400 रुपये आंकी गई है। सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटने के लिए प्रशासन ने सभी तहसीलों को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed