Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CO Sadar's Vehicle Collides with Car; Driver Injured

Mathura News: सीओ सदर की गाड़ी और कार में भिड़ंत, चालक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
CO Sadar's Vehicle Collides with Car; Driver Injured
चौमुहां। जैंत थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात्रि जैंत कट पर सीओ सदर पीतमपाल सिंह की सरकारी गाड़ी और एक प्राइवेट कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सीओ की गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में प्राइवेट कार का चालक गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं सीओ सदर को भी चोट आई हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब सीओ सदर की गाड़ी जैत कट पर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार उनकी कार से भिड़ गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने प्राइवेट कार में फंसे चालक को बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया सड़क पार करते समय सामने से आ रही गाड़ी टकरा गई। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्हें भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed