{"_id":"68f31cf602a36ecd4208fbee","slug":"cng-car-catches-fire-from-power-line-in-mant-25-year-old-youth-burnt-alive-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में दर्दनाक हादसा...बिजली के तार से सीएनजी कार में लगी आग, युवक की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में दर्दनाक हादसा...बिजली के तार से सीएनजी कार में लगी आग, युवक की जिंदा जलकर मौत
Sat, 18 Oct 2025 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Oct 2025 10:22 AM IST
सार
मथुरा में दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। वो कार से खेतों की ओर घूमने के लिए निकला था। बिजली का तार टूटकर कार पर गिर गया। कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।
विज्ञापन
कार में जिंदा जल गया युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत मांट-राया मार्ग स्थित खेत पर कार लेकर आए युवक की कार के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे कार में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जलकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शनिवार को कस्बा मांट राजा निवासी अंकित (25) पुत्र महेंद्र मांट-राया मार्ग पर स्थित अपने खेतों की तरफ घूमने आए थे। इसी दौरान कार के ऊपर गुजर रही बिजली की लाइन का तार टूटकर कार पर आ गया। तार गिरते ही कार में भीषण आग लग गई और उसमें सवार अंकित की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि कार सीएनजी होने कारण अचानक से आग लग गई थी और जब तक दमकल को बुलाया गया, तब तक कार में सवार जिंदा जल गया।
दहेज में मिली थी कार, टैक्सी चलाता था
मृतक के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि अंकित की शादी कुछ साल पहले हुई थी और यह कार उसे शादी में मिली थी। अंकित वृंदावन में टैक्सी चलाता था। हादसे के बाद परिवार सदमे में है।