Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM Yogi will come today, will test the mood of voters and workers

Mathura News: आज आएंगे सीएम योगी, परखेंगे मतदाता और कार्यकर्ताओं का मूड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will come today, will test the mood of voters and workers
मथुरा। लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा आएंगे। वे यहां 1 घंटा 40 मिनट रहेंगे। इस दौरान गोवर्धन चौराहा स्थित मंगलम ग्रीन रिसोर्ट में प्रबुद्धजनों के साथ सम्मेलन करेंगे। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों व प्रत्याशी के साथ बैठक भी करेंगे। इसके जरिए कार्यकर्ताओं और जनता का मूड जानेंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन मंगलवार को सुरक्षा संबंधी तैयारियों को अंजाम देने में जुटा रहा। एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ, आईजी आगरा रेंज दीपक कुमार, एसपी सिटी व अन्य अधिकारियों ने श्रीजी बाबा स्कूल में बनाए हेलीपैड का निरीक्षण किया। इसके बाद गोवर्धन चौराहा स्थित मंगलम ग्रीन रिसोर्ट में बनाए गए पंडाल का भी निरीक्षण किया। इसमें करीब दो हजार प्रबुद्धजनों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को लेकर बताया जा रहा है कि सीएम प्रबुद्धजनों के जरिये ब्रज की जनता को चुनावी संदेश देंगे। इधर, अन्य दलों के पदाधिकारियों की निगाह भी इस सम्मेलन पर टिकी हुई है। भाजपा की ओर से इस सम्मेलन में अधिवक्ता, डॉक्टर, उद्यमी, शिक्षक बुलाए गए हैं। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने बताया कि प्रबुद्धजन सम्मेलन को पूरी तरह से सफल बनाने के इंतजाम किए हैं। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि सभी सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

10.05 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे
11.05 बजे खेरिया, एयरपोर्ट आगरा पर आगमन
11.10 बजे खेरिया, एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से मथुरा के लिए रवाना

11.30 बजे श्रीजी बाबा स्कूल के हेलीपैड पर आगमन
11.35 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि में आगमन
11.35 से 11.50 बजे तक पूजा-अर्चना

12 बजे मंगलम रिसोर्ट में आगमन
12 से 12.45 बजे तक प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होंगे

12.45 से 01 बजे तक का समय आरक्षित
1.10 बजे मेरठ के लिए प्रस्थान
-----------------------------

अब चुनावी मूड में प्रशासन, कल अधिसूचना जारी होगी
मथुरा। ब्रज पर बीते 40 दिन से छाया होली का खुमार उतार की ओर है। इसी के साथ अब पुलिस-प्रशासन के साथ सभी दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी चुनावी मूड में आ जाएंगे। बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर से अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और प्रत्याशी अनुमति के साथ चुनाव प्रचार शुरू कर सकेंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 28 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 4 अप्रैल नामांकन की आखिरी तिथि है। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 8 अप्रैल को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। कलेक्ट्रेट में नामांकन केंद्र बनाया गया है। डीएम रिटर्निंग अधिकारी की हैसियत से नामांकन पत्रों को प्राप्त करेंगे। दरअसल, अभी तक जनता व पुलिस-प्रशासन होली के त्योहार के चलते व्यस्त भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed