Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM Yogi reached Mathura said earlier there were stone pelters in Jammu today there is peace

मथुरा में कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी: बोले- पूर्वोत्तर में उग्रवाद...जम्मू में थे पत्थरबाज; आज देश में रामराज

Wed, 27 Mar 2024 02:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 02:53 PM IST
सार

मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर जमकर बरसे। कहा कि पहले पूर्वोत्तर में उग्रवाद था। जम्मू में पत्थरबाज थे। आज देश में रामराज है। 

विज्ञापन
CM Yogi reached Mathura said earlier there were stone pelters in Jammu today there is peace
प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते सीएम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ कर दिया। सीएम ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले पूर्वोत्तर में उग्रवाद था। जम्मू कश्मीर में पत्थरबाज थे। 2014 के बाद मोदी नेतृत्व में वहां शांति बहाल हुई है। अब सैनिक जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजों द्वारा घायल नहीं किए जाते हैं।

विज्ञापन

 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 26 मिनट प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस पार्टी रही। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पूर्व योजनाएं जाति और धर्म के अनुसार बनाई जाती थी। उनका लाभ भी जाति और धर्म के चेहरे अनुसार दिया जाता था। मोदी सरकार ने नागरिकों की संतुष्टि को अपनी जीत का आधार बनाया, जाति मजहब को नहीं। 

विज्ञापन

आज माफिया राज समाप्ति की ओर

उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लिए फैमिली फर्स्ट है, जबकि नरेंद्र मोदी के लिए नेशन फर्स्ट है। फैमिली फर्स्ट वालों के राज में भ्रष्टाचार माफिया राज और पुष्टिकरण की राजनीति होती थी। नरेंद्र मोदी के राज में, रामराज, सबका साथ सबका विकास, माफिया राज की समाप्ति के कार्य होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed