फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM Yogi Adityanath addressed  public meeting in support of BJP candidate Hema Malini In Mathura

Lok Sabha Election: धर्म की नगरी से बड़ा और साफ संदेश दे गए सीएम योगी, बोले- राम आए हैं, कृष्ण भी आएंगे

Thu, 04 Apr 2024 01:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 01:01 PM IST
सार

Lok Sabha Election: सीएम योगी शपथ लेने के बाद 39वीं बार मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। धर्म की नगरी में अपने उद्बोदन में उन्होंने बड़ा और साफ संदेश दिया। कहा कि राम आए हैं, कृष्ण भी आएंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed  public meeting in support of BJP candidate Hema Malini In Mathura
मथुरा में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यानाथ पहुंचे। सीएम पद की शपथ लेने के बाद वह 39वीं बार सीएम मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने विपक्ष को निशाने पर रखकर, सरकार की योजनाएं और उपल्बधियां गिनाईं। 
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मथुरा-वृंदावन की भूमि 'कल' की भूमि है। भगवान कृष्ण के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 16 कलाओं के साथ अपना अवतार लिया था। 'कल' का सम्मान करने के लिए इससे अच्छी भूमि और कोई नहीं हो सकती है। इसीलिए, भारत की सिनेमा जगत की प्रतिष्ठित अभिनेत्री हेमा मालिनी को भाजपा ने यहां से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को भगवान भी बचाएंगे, इसको लेकर संदेह

कहा कि हेमा मालिनी ने भारत की नृत्य संस्कृति, सिने संस्कृति को पूरे जगत में पहचान दिलाई है। कांग्रेसियों को यह बात बुरी लगती है। उनको भगवान भी बचा पाएगा या नहीं उसको लेकर संदेह होता है। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया आज पूरी होने जा रही है। चुनाव युद्ध स्तर पर आगे बढ़ रहा है। विकास और संस्कृति की चर्चा पूर्व के कार्यक्रम में की।
 
विज्ञापन

कहा कि चारों ओर एक ही आवाज आ रही है। हर मन में एक ही बात है कि इस बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। पहली बार भारत में भारतवासियों ने देखा है कि उनकी समृद्धि राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए सरकार काम कर रही है। 
 

काशी विश्वनाथ में मोदी के राज में कॉरिडोर बना

विश्व स्तरीय इंफ्रा स्ट्रक्चर से लेकर गरीब कल्याण योजनाओं भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मोदी ने पिछले 10 साल से काम किया। जबकि, 60 वर्ष राज करने वाले कांग्रेस पार्टी ने कोई विकास कार्य नहीं किया। काशी विश्वनाथ में मोदी के राज में कॉरिडोर बना। कांग्रेस में उसके विषय में कभी सोचा नहीं था। 
 

कहा कि जनता ने कांग्रेस और सपा को भी अवसर दिया। बसपा को भी अवसर दिया। मगर, सभी पार्टियों ने जनता को ठगा। ब्रज का विकास भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ है। अयोध्या के लिए 500 वर्षों का इंतजार किया, मगर संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटे। मथुरा का मामला भी कोर्ट में है, निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। राम आए हैं, कृष्ण भी आएंगे।
 

राम मंदिर बनने से हर वर्ग खुश

उन्होंने कहा कि अयोध्या में पहले मथुरा-वृंदावन की तरह कुंज गालियां थीं। आज वहां पर फोरलेन और सिक्सलेन के हाईवे हैं। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद वहां हर वर्ग खुश है। वहां समृद्धि आई है। रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। कई गुना लोगों की आमदनी बढ़ गई है। भाजपा ने पहले ही कहा था कि काशी और अयोध्या में जो कार्य करना है, उसको लाइनअप किया है।
 

कहा कि अब लोगों को पूरा फोकस ब्रज भूमि पर करना है। यमुना मैय्या की शुद्धिकरण से लेकर मथुरा-वृंदावन के कुंडो के संरक्षण का काम भाजपा सरकार करेगी। हेमा मालिनी तीसरी बार रिकार्ड मतों से जीत कर संसद में जाएंगी। 

कहा कि अयोध्या, काशी, मथुरा में सबसे पहले चुनाव मथुरा में हो रहा है। यहीं से संदेश भी जाना चाहिए। मथुरा का संदेश पूरे उत्तर प्रदेश के लिए स्पष्ट होना चाहिए कि काशी का काम हो गया है, अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं, अब मथुरा की बारी है।

हर संभव कराया जाएंगे विकास कार्य

प्रधानमंत्री मोदी ने जिस विकसित भारत की संकल्पना को लोगों के सामने रखा है। उसे विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश और उसे विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित मथुरा का होना बहुत जरूरी है। सरकार के पास जो संभावना होगी, उसी में विकास कराया जाएगा। 

कहा कि स्पिरिचुअल टूरिज्म को विकसित किया जाएगा। यमुना शुद्धिकरण के लिए जो कार्य करने होंगे, वह किए जाएंगे। रंगोत्सव, कृष्ण उत्सव के कार्यक्रम कराकर मथुरा की पहचान को आगे बढ़ने का काम भाजपा सरकार ने किया है। नमामि गंगे परियोजना की तर्ज पर यमुना मैय्या को भी शुद्धिकरण से जोड़ने का काम किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed