फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Clerk wrote a letter to lodge a report against the City Magistrate and security personnel

Mathura News: लिपिक ने सिटी मजिस्ट्रेट व सुरक्षकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Clerk wrote a letter to lodge a report against the City Magistrate and security personnel
मथुरा। पीडब्ल्यूडी मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व पीडब्ल्यूडी के लिपिक गोपाल प्रसाद ने सिटी मजिस्ट्रेट व उनके सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है। हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट व लिपिक के बीच बंद कमरे में वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार डेढ़ बजे लिपिक गोपाल प्रसाद की एनआईसी गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से बाइक कलेक्ट्रेट परिसर में ले जाने पर नोकझोंक हो गई थी। आरोप है कि सुरक्षाकर्मी की शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार व उनके सुरक्षाकर्मियों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय में घुसकर उनके साथ मारपीट की। साथ ही कक्ष से लिपिक का गिरेबान पकड़कर कलेक्ट्रेट परिसर में ले गए। यहां करीब दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया था। इस बात से प्रधान सहायक आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अपने विभाग के अधिशासी अभियंता अजय सिंह को पत्र लिखकर सिटी मजिस्ट्रेट व उनके सुरक्षा कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रधान सहायक का कहना है कि उन्होंने विभाग को पत्रा लिखकर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले यूपी फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया था। हालांकि मामला लंबित है। वहीं अधिशासी अभियंता मामले में बचते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह अभी जरूरी कार्य से बाहर आए हैं। यह पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलने के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जानकारी जुटाई जाएगी। इसपर मैं पहले ही कह चुका हूं कि मुझे पता नहीं था कि लिपिक पीडब्ल्यूडी में कार्यरत हैं। इसकी जानकारी मुझे नहीं थी।
-राकेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article