फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cleen, india, servey, mathura

स्वच्छता में निगम ने लगाई 92 रेंक की छलांग

Fri, 21 Aug 2020 02:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
cleen, india, servey, mathura
नगर निगम में स्वच्छ सर्वेक्षण की जानकारी देते महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु और नगर आयुक्त रविंद्र कु - फोटो : MATHURA
मथुरा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने 92 रैंक की छलांग भरते हुए देश में 39वीं रैंक हासिल की है। 2019 में निगम को 133वां स्थान मिला था। इस दफा निगम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु और नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने महानगर के सभी लोगों, सामाजिक संस्थाओं, पार्षदगण आदि का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में निगम ने 39वीं रैंक प्राप्त कर 92 महानगरों को पीछे छोड़ दिया। प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण में रोटी बैंक और बहुत सी सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया। महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु और नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि वह आगे इससे भी अधिक अंक लाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान पार्षद श्याम सिंह, एसएस यादव क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, मदन मोहन कार्यालय अधीक्षक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

छावनी परिषद पुरस्कार के लिए चयनित
छावनी परिषद को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में पुरस्कार के लिए चयनित किया है। यह पुरस्कार प्रदेश में केवल दो छावनी परिषद को ही मिलेगा। इनमें से एक मथुरा छावनी परिषद है। यह सम्मान छावनी परिषद को ऑनलाइन प्लेट फार्म के माध्यम से दिया गया। पुरस्कार समारोह में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, छावनी परिषद की ओर से मुख्य अधिशाषी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय, एडम कमांडेट अमन कटोच मौजूद रहे। छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनुराग भारद्वाज ने बताया कि वह कोशिश करेंगे कि छावनी क्षेत्र को और भी स्वच्छ बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलदेव को प्रदेश में वेस्ट नगर पंचायत का सम्मान
बलदेव। नगर पंचायत बलदेव को प्रदेश में 25 हजार से कम आबादी पर वेस्ट नगर पंचायत सेल्फ सस्टेनेवल सिटी का अवार्ड मिला है। नगर पंचायत बलदेव पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान पर और प्रदेश के नोर्थ जोन में प्रथम स्थान पर है। केंद्र सरकार के शहरी आवास विकास मंत्रालय के मुख्य सचिव दयाशंकर मिश्र द्वारा वीडीओ स्क्रीन के माध्यम से पूरे प्रदेश में बलदेव नगर पंचायत को सम्मान देने की घोषणा की गई। कलक्ट्रेट में डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र ने बलदेव चेयरमैन कमल कुमार पांडेय, वर्तमान ईओ शरद कुमार जैन व तत्कालीन चेयरमैन सुचेता अरोड़ा को बधाई दी। कार्यक्रम में सुरेंद्र प्रसाद यादव प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय, डीपीएम हर्षकुमार ब्रजेश पांडेय आदि उपस्थित थे। चेयरमैन कमल कुमार पांडेय ने बताया कि पूरे प्रदेश में बलदेव नगर पंचायत का अव्वल आना पूरे मथुरा जनपद के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed