फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cleanliness campaign fell victim to chaos on the first day

Mathura News: सफाई अभियान पहले दिन अव्यवस्था की भेंट चढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:47 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign fell victim to chaos on the first day
कोसीकलां। प्रदेश को साफ-सुथरा और कचरा मुक्त बनाने के लिए एक दिसंबर से शुरू होने वाला प्रतिबद्ध 75 जनपद -75 घंटे -750 निकाय अभियान नगर पालिका क्षेत्र में पहले दिन अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। सफाई उपकरणों के अभाव में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को गुस्सा फूट पड़ा। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने ईओ से मुलाकात कर चेतावनी दी कि बिना उपकरण के वह सफाई कार्य नहीं कर सकेंगे। ईओ ने जल्द समस्या के निदान का आश्वासन देकर उनके आक्रोश को शांत दिया। नगर में जगह-जगह कूढ़े के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को साफ सुथरा बनाने की कवायद की जा रही है। वहीं पालिका के ई- रिक्शा, डस्टबिन, कंटेनर, मिनी ट्रिपर में से 10 से अधिक मिनी ट्रिपर सहित अन्य सफाई उपकरण नगर पालिका में खड़े -खड़े कबाड़ बन गए। बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारी एकत्रित होकर नगर पालिका पहुंचे। यहां ईओ उमेश चंद मिश्रा, स्वास्थ्य निरीक्षक राजीव यादव से मुलाकात कर बताया कि पांच-छह वर्षों से उन्हें ढकेल, फावड़ा, परात, झाडू एवं वर्दी नहीं मिली है, जिनके बिना काम करना संभव नहीं है।
विज्ञापन

पिछले तीन माह से संविदा कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का आरोप है कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मिले फंड से अधिकारियों ने कर्मचारियों के लिए उपकरण खरीदने का प्रयास नहीं किया बल्कि वह सामान खरीदा जिसमें कमीशन मिला। उसी का उदाहरण है मिनी ट्रिपर कबाड़ हो गए। कर्मचारियों ने जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed