फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cleanliness arrested with colleagues

Mathura News: साथियों संग साफ-सफाई गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness arrested with colleagues
मथुरा। थाना गोविंद नगर पुलिस ने करीब दो माह पूर्व महाविद्या काॅलोनी में बंद पड़े एनआरआई के मकान में चोरी करने वाले तीन शातिरों को दबोचा है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी, डीगगेट चौकी प्रभारी चमन शर्मा को ब़हस्पतिवार सुबह छोटी रेलवे लाइन टिकटघर के खंडहर में चोरों के छिपे होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यहां से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम कोतवाली की भार्गव गली निवासी रामू ठाकुर, गोलकुआ निवासी अफसर उर्फ ओपी एवं गोविंद नगर नई बस्ती निवासी अनस उर्फ साफ-सफाई बताया।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर तीनों ने दो माह पूर्व महाविद्या काॅलोनी फेस द्वितीय निवासी एनआरआई सौरभ के मकान में चोरी करना स्वीकार किया। शातिरों ने बताया कि एनआरआई के घर व डैंपियर नगर निवासी किरायेदार सौरभ भटनागर के कमरे जेवर चोरी किये थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 10 अप्रैल की रात को शातिरों ने महाविद्या काॅलोनी निवासी एनआरआई सौरभ व उनके किरायेदार के कमरों की ताला तोड़कर चोरी की थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस शातिरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने इनके कब्जे से 45 सौ रुपये, सोने की अंगूठी, चार चांदी के सिक्के बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed