{"_id":"6a2c58b8c923822fd909af1c","slug":"cleaners-district-hospital-strike-demanding-pay-raise-mathura-news-c-369-1-mt11002-147921-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जिला अस्पताल में सफाईकर्मी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जिला अस्पताल में सफाईकर्मी हड़ताल पर
विज्ञापन
मथुरा। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जिला अस्पताल के सफाईकर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए। सफाईकर्मियों द्वारा अचानक कार्य बहिष्कार किए जाने से अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई और मरीजों तथा तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सफाईकर्मियों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग की जा रही है, लेकिन ठेकेदार उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं ले रहा है। इससे नाराज होकर कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी।
हड़ताल के चलते अस्पताल परिसर, वार्डों और अन्य स्थानों पर नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. नीरज अग्रवाल ने सफाईकर्मियों एवं ठेकेदार से वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास किया। वहीं अस्पताल के नियमित सफाई कर्मियों से सफाई कराई जा रही है ताकि मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना न करना पड़े।