फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   clash with yamuna devotee in delhi

बदरपुर में यमुना भक्तों पर फटकारी लाठियां

Wed, 18 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 18 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
clash with yamuna devotee in delhi
यमुना की मुक्ति को लेकर भक्तों के वाहनों के काफिले ने बदरपुर बार्डर क्रास किया तो वाहनों की कतार देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। जाम की बात कहकर काफिले को रोकने का प्रयास किया गया। यमुना मुक्ति को अडिग यात्री सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। भक्तों के बढ़ते दबाव के चलते पुलिस को देर रात यमुना भक्तों को छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन


यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संरक्षक गोकुल के पंकज बाबा ने बताया कि यमुना मुक्ति के लिए बुधवार को सुबह गोकुल से रवाना हुआ वाहनों का काफिला बदरपुर बार्डर पहुंचा तो वाहनों की संख्या दो सौ के पार हो गई थी। भक्तों में यमुना की मुक्ति को लेकर जोश था।
विज्ञापन


इसी बीच बार्डर पार करने के बाद दिल्ली पुलिस ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस ने यमुना भक्तों पर हल्की लाठियां भांजी।  इसके विरोध में यमुना भक्त वहीं सड़क पर बैठकर शांति से कीर्तन करने लगे। बौखलाई पुलिस ने यमुना भक्त मानमंदिर बरसाना के तकनीकी सलाहकार नीतेश राधाप्रिय, मथुरा के महोली रोड निवासी कुलदीप सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके चलते यमुना भक्तों ने धरना शुरू कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे यमुना भक्त सड़क पर ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना मुक्तिकरण अभियान के सुनील सिंह ने बताया कि भक्तों के दबाव के बाद देर रात पुलिस के अफसरों के साथ वार्ता हुई। पुलिस ने यमुना भक्तों को छोड़ दिया। देर रात वाहनों का काफिला यमुना एक्सप्रेस वे से मथुरा के लिये रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed