फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Clash Two Factions Stone Pelting

Mathura News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव के बाद तनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Clash Two Factions Stone Pelting
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के गांव राजपुर बांगर में सोमवार रात रास्ते के विवाद पर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में छह नामजद और उनके परिजन के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पथराव के वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे गांव निवासी मनीष और राहुल अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से दीपक अपनी अर्टिगा कार लेकर आ गए। मनमोहन कुटि तिराहे के पास रास्ता क्रॉस करने पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोग सरिया, लाठी-डंडे लेकर निकल आए और हमला बोल दिया।
विज्ञापन

पीड़ित अमर सिंह की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि आरोपियों ने एक राय होकर मनीष और राहुल के साथ मारपीट की। जान बचाने के लिए मनीष अपने ताऊ के घर में छुप गए, लेकिन हमलावरों ने घर में घुसकर उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गए। संघर्ष के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। ग्रामीणों का दावा है कि मौके पर कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे दहशत फैल गई। हालांकि, पुलिस फायरिंग की बात से इनकार कर रही है। उधर, घटना को लेकर एक वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी फायरिंग का जिक्र करता दिख रहा है, जबकि थाना प्रभारी का कहना है कि पास की बरात में चल रहे पटाखों की आवाज को लोगों ने गोलीबारी समझ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित पक्ष से अमर सिंह की तहरीर पर आरोपी दीपक, राजेश, धीरज, महेश, मुकेश, त्रिलोकी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि मारपीट हुई थी। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। फायरिंग की सूचना मिली है, उसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति है और सीसीटीवी फुटेज से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed