फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   clash between two group over pigeon racing in Mahavan

Mathura: महावन में कबूतरबाजी पर दो पक्षों में बवाल...पथराव से मची अफरातफरी, पुलिस ने छह लोग पकड़े

Tue, 30 Sep 2025 10:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 30 Sep 2025 10:49 PM IST
सार

पुलिस के पहुंचने पर बलवाई भाग निकले। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया। तीन लोगों को चोटें भी आईं हैं, जिन्हें मेडिकल के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
clash between two group over pigeon racing in Mahavan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के महावन कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान में सोमवार की रात को कबूतरबाजी को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हुई और फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई। पथराव होने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


महावन के मोहल्ला व्यापारियन में सोनू, मनीष और उनका दोस्त रिहान और दूसरे पक्ष के जाहिद, शाहिद और आबिद कबूतरबाजी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मनीष के साथी रिहान ने शाहिद का कबूतर पकड़ लिया। मनीष ने रिहान से मनाया किया और दोनों को समझाया। कुछ ही देर में शाहिद पक्ष के लोग काफी संख्या में इकट्ठे हो गए। 
विज्ञापन


कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। लाठी, डंडों के बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थर और कांच की बोतलें फिंकने लगीं। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गया। बवाल के कारण सड़क पर जाम लग गया। बवाल की सूचना पर महावन थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने पर बलवाई भाग निकले। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया। तीन लोगों को चोटें भी आईं हैं, जिन्हें मेडिकल के लिए भेजा गया। दूसरी ओर, रामनवमी की पूर्व संध्या पर बलवे की सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण सुरेशचंद्र रावत, सीओ संजीव राय, एसडीएम कंचन गुप्ता, तहसीलदार अमित त्रिपाठी और नायब तहसीलदार प्रद्युम्न त्रिपाठी सहित काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। 


एसपी देहात ने बताया कि कबूतरबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। तीन लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। बलवा करने वालों को चिह्नित करके उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed