फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Claim court

जिला जज ने दिया क्लेम कोर्ट को स्थानांतरण करने का आश्वासन

Sat, 19 Dec 2020 07:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Claim court
मथुरा। नवागत जिला जज के आश्वासन के बाद विगत दिनों से चला आ रहा है क्लेम कोर्ट को हटाने का मुद्दा सुलझने की उम्मीद बढ़ी है। शनिवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवागत जिला जज यशवंत मिश्रा से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी है। जिला जज के आश्वासन दिए जाने के बाद क्लेम अधिवक्ताओं ने हड़ताल संबंधी निर्णय वापस ले लिया है। अब वह सोमवार से न्यायिक कार्य करेंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा एवं सुनील चतुर्वेदी के नेतृत्व में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बृज गोपाल शर्मा एवं उमाकांत चतुर्वेदी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नवागत जिला जज यशवंत कुमार मिश्रा से मिला। जिला जज को क्लेम कोर्ट का पूरा प्रकरण समझाया। बार एसोसिएशन मथुरा की ओर से अवगत कराया गया कि क्लेम का कार्य करने वाले अधिवक्ता अजीत तेहारिया, ओमवीर सारस्वत, अरविंद गौतम एवं रघुनाथ राजावत सोमवार से क्लेम कोर्ट को हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय ले चुके हैं।
विज्ञापन

जिसकी सूचना अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन, जिला जज, नगर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों को भी दे दी है। जिला जज यशवंत कुमार मिश्रा ने बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया जो स्थान बार एसोसिएशन जुवेनाइल कोर्ट के स्थान पर क्लेम कोर्ट बनाने के लिए प्रस्तावित कर चुकी है उस पर सप्ताह भर के अंदर कोर्ट स्थानांतरण करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस पर अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed