{"_id":"655e474566649b618601796e","slug":"city-divided-into-eight-zones-32-sectors-magistrate-deployed-mathura-news-c-369-1-mt11005-4228-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आठ जोन, 32 सेक्टरों में बांटा शहर, मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आठ जोन, 32 सेक्टरों में बांटा शहर, मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
मथुरा। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से प्रधानमंत्री की सुरक्षा व उनके आगमन व भ्रमण के समय कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से शहर को आठ जोन और 32 सेक्टरों में बांटा है। 32 सेक्टरों में 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। वहीं, आठ जोन में नौ जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
ब्रज रज उत्सव कार्यक्रम स्थल और पंडाल के ईद-गिर्द प्रशासन की ओर से 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। एक मजिस्ट्रेट जन्मभूमि पर तैनात किया गया है। वहीं, अन्यों को अलग-अलग हिस्सों, ट्रैफिक सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल व जन्मभूमि में पीएम के आगमन की तैयारियों का एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय व अन्य अधिकारियों के साथ दौरा किया। सभी अधिकारी दिनभर कार्यक्रम को सफल बनाने की भागदौड़ में लगे रहे।
काले गुब्बारे उड़ाकर विरोधी पार्टियों द्वारा पीएम के विरोध का इनपुट
मथुरा। पीएम की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने ब्रजरज उत्सव स्थल और जन्मभूमि का दायरा नो फ्लाईंग जोन घोषित किया है।
दरअसल, पुलिस की ओर से कराई गई खुफिया जांच में सामने आया कि विरोधी पार्टियों द्वारा पीएम का विरोध करने के लिए काले गुब्बारे उड़ाने की संभावना है। साथ ही आतंकी संगठनों व अन्य राष्ट्र विरोधी संगठनों द्वारा भी ऐसा कोई कृत्य किए जाने की संभावना है। ऐसे में पुलिस के उच्चाधिकारियों ने प्रशासन को पत्र लिखा। पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने ब्रजरज उत्सव स्थल तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आस-पास के संपूर्ण क्षेत्र को नो-फ्लाईंग जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
बसों के लिए भटकते रहे यात्री
पीएम के आगमन के चलते बुधवार से ही रोडवेज बसों का शहर के भीतर से संचालन बंद कर दिया गया। आज भी बसों का संचालन बंद रहेगा। ऐसे में देवोत्थान एकादशी पर मथुरा आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, अक्षय नवमी पर परिक्रमा लगाकर लौटने वाले श्रद्धालुओं को बस में सवार होने के लिए हाईवे तक दौड़ लगानी पड़ी। यही हाल शहर में ऑटो और ई-रिक्शा को लेकर रहा। वृंदावन के साथ ही पुलिस ने शहर में ही ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाया।